Health Tips: रात में सोने के समय अक्सर कई लोगों को सीने या पेट में जलन की शिकायत होती है। लोग इसे आम गैस समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली यह परेशानी किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
रात में जलन होने के मुख्य कारण
खाना खाने के तुरंत बाद लेटना- भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाने से पेट का एसिड वापस भोजन नली में आने लगता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। इसके अलावा रात में भारी, तेल-मसालेदार खाना खाने या चाय-कॉफी पीने से भी यह समस्या हो सकती है।
गैस्ट्राइटिस या पेप्टिक अल्सर - पेट की परत में सूजन या पेट-आंत में घाव होने पर ऊपरी हिस्से में जलन और दर्द होता है। एच. पाइलोरी बैक्टीरिया या दर्द निवारस दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल इसकी मुख्य वजह है।
हाइटल हर्निया - हाइटल हर्निया में पेट का ऊपरी हिस्सा खिसककर छाती की तरफ आ जाता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स और सीने में तेज जलन होने लगती है।
बचाव के आसान उपाय
रात का खाना हमेशा हल्का रखें और सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लें।
खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय कुछ देर टहलें।
अगर लेटे वक्त जलन ज्यादा महसूस हो, तो सिर के हिस्से को थोड़ा ऊंचा करके सोएं।
यह भी पढ़ें: Chronic inflammation: शरीर में छुपी हुई सूजन बढ़ा रही इन गंभीर बीमारियों का खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
कब दिखाएं डॉक्टर को
अगर जलन लगातार बनी रहे, खाना निगलने में दिक्कत हो, बार-बार उल्टी आए या बिना किसी वजह के वजन कम होने ले, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।