Health Tips: सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना एक बहुत ही आम समस्या है। अगर आपने लंबे समय से वर्कआउट नहीं किया है, आपका वजन ज्यादा है या आप अचानक तेजी से सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं, तो सांस तेज चलने लगती है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि अचानक मेहनत करने से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। कुछ देर आराम करने के बाद सांस सामान्य हो जाए तो अक्सर यह कम फिटनेस या शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है। लेकिन अगर थोड़ी सी भी सीढ़ियां चढ़ने पर सांस बहुत ज्यादा फूलने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें।
फिटनेस की कमी
जो लोग रोज पैदल चलने या एक्सरसाइज करने की आदत नहीं रखते, उनकी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस कम होती है। ऐसे में अचानक सीढ़ियां चढ़ने से दिल को तेजी से खून पंप करना पड़ता है और मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए होती है।
बढ़ा हुआ वजन
अधिक वजन होने पर शरीर को हर काम में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे सीढ़ियां चढ़ते वक्त जल्दी थकान और सांस फूलने की समस्या होती है।
खून की कमी
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से खून की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता घट जाती है। अगर सांस फूलने के साथ आपको थकान, कमजोरी, चक्कर आना या सिर दर्द महसूस हो, तो यह हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? इसे न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस बीमारी का संकेत
सांस फूलने से राहत कैसे पाएं?
- रोज नियमित रूप से पैदल चलें या हल्की एक्सरसाइज करें, जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़े।
- अपनी क्षमता के अनुसार रोजाना कुछ सीढ़ियां चढ़कर भी फिटनेस सुधार करते हैं।
- संतुलिस आराह लें ताकि वजन नियंत्रण में रहे और शरीर में खून की कमी न हो।