कम उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज आम बात हो गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप को समय ना देने से हम धीरे धीरे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते है, इससे बचने के लिए हमें हमारे दैनिक जीवन में बदलाव लाने होंगे ताकि हम बुढ़ापे तक यंग और स्फूर्ति से भरे रहे। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा, जो लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। हमारे डेली रूटीन की एक्टिविटीज हमारे जीवन को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन कुछ जेनेटिक चीजें भी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को शामिल करने से जेनेटिक चीजों से बचाव के साथ-साथ बुढ़ापे को भी हेल्दी बनाया जा सकता है।
आज हर कोई बुढ़ापे में भी जवां और हेल्थी रहते हुए अपनी जीवन बिताना चाहता है, लेकिन ऐसा सिर्फ सोचना ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए व्यायाम, आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अच्छी आदतें आपको एक निश्चित उम्र तक पहुंचने के बाद भी किसी और पर निर्भर हुए बिना, स्वतंत्र रूप से जीने में सक्षम बनाए रखती हैं।
बुढ़ापे तक स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे.....
लाइफस्टाइल में बदलाव....
शहरी क्षेत्रों के लाइफस्टाइल की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों का लाइफस्टाइल ज्यादा अच्छा होता है। रिसर्च के मुताबिक ग्रामीण लाइफस्टाइल लंबी उम्र में महत्वपूर्ण योगदान देती है। पैदल चलने और प्रकृति में अधिक समय बिताने से जीवन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए जितना हो सके उतना खुली हवा में पैदल चलने का प्रयास करें।
वजन कंट्रोल में रखना.....
सालों-साल हेल्दी और फिट रहने के लिए वजन कंट्रोल में रखना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए व्यायाम, योग, प्राणायाम करें। चर्बी बढ़ने से शरीर समय से पहले बूढ़ा हो जाता है और बीमारियां होने लगती हैं। संतुलित भोजन करें। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज..
हेल्दी और फिट रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी और नियमित रूप से एक्सरसाइज बहुत ही आवश्यक है। डेली रूटीन में एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव और मांसपेशियां मजबूत होती है। ऐसा करने से बीमारियों से बचाव होता है और शरीर मजबूत बनता है।
अधिक दवाओं के सेवन से बचें...
जो लोग दर्द या सर्दी जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए भी तुरंत दवा ले लेते हैं, उनमें भी बुढ़ापे के लक्षण जल्दी विकसित होने की संभावना अधिक होती है
नींद का खास ध्यान रखना...
कुछ लोग चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे सो नहीं पाते। जो लोग अनिद्रा से पीड़ित होते हैं, उनमें बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति तभी स्वस्थ रह सकता है जब वह प्रतिदिन कम से कम 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद ले।
ज्यादा नमक खाने से बचें...
यह कहने की आवश्यकता नहीं कि अच्छे स्वास्थ्य में खानपान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कम नमक खाने से जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है और अत्यधिक नमक का सेवन समय से पहले बुढ़ापे का एक मुख्य कारण है। ज्यादा नमक खाने से शरीर पर असर पड़ता है और इससे हड्डियां भी कमजोर होती हैं।