Guruwar Ko Kya Na Kare: सनातन धर्म में हर दिन का कोई न कोई महत्व होता है. साथ ही हर दिन किसी ने किसी भगवान को भी समर्पित है. ऐसे ही गुरूवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरू को समर्पित है. इस दिन केले के पौधे की भी पूजा करते हैं. गुरुवार का दिन गुरु, विवाह, संतान, धर्म, ज्ञान, भाग्य आदि से जुड़ा हुआ माना जाता है. लेकिन हमारे शास्त्रों के मुताबिक गुरूवार को कुछ काम करना अवैध बताया गया है. बताते हैं कि गुरूवार को ये काम करना लोगों को मुशीबत में डाल सकते हैं..
आखिर कौनसे हैं वो अशुभ काम
1. गुरु को संतान और संतान सुख से जुड़ा ग्रह माना जाता है. इस दिन आपको पुत्र से जुड़े कार्य नहीं करने चाहिए. इस दिन नामकरण, गर्भधारण आदि कार्य नहीं करने चाहिए.
2. गुरुवार के दिन केला, तुलसी और पीपल के पेड़ की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए. इस दिन पौधों की छंटाई या पेड़ काटना वर्जित माना जाता है. यदि आप ऐसा करते हैं तो गुरु दोष लगता है.
3. गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून न कटवाएं. यदि आप ऐसा करते हैं तो गुरु की शक्ति क्षीण होगी. गुरु के कमजोर होने से नौकरी और शिक्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
4. गुरुवार के दिन आपको पीले रंग के कपड़े, झाड़ू, स्टील के बर्तन आदि खरीदने से बचना चाहिए. इससे आपकी आमदनी पर असर हो सकता है. यह दरिद्रता का कारण बन सकता है.
जिंदगी में आती हैं परेशानी
आपको बता दें कि गुरुवार कई अन्य काम भी हैं जिन्हें करना अवैध बताया गया है कि जैसे महिलाओं को सिर नहीं वॅास करना चाहिए, वहीं गुरूवार को कपड़े धोना भी गलत बताया गया है. हालांकि साइंस इसे कौरी कल्पना मानता है. वहीं लोकसत्य भी इन सब बातों की पुष्टि नहीं करता है. इसलिए किसी विशेषज्ञ से बात करके ही नियमों को फॅालो करें..