दुनिया के प्रशिद्ध उद्योगपति एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रास्ते अब अलग हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने वाइट हाउस और सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) में उन्हें सौंपे गए पद से हटने की घोषणा की है. आपको बता दें कि अभी तक एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार और विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. मस्क ने सोशल मीडिया पर सभी सरकारी पद छोड़ने की घोषणा की है.. आपको बता दें कि हाल ही में मस्क ने हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के नए 'बिग, ब्यूटीफुल' बिल की आलोचना की थी..
जानें क्या लिखा एक्स पर पोस्ट
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा तय समय पूरा होने पर मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे फालतू खर्च को कम करने का मौका दिया। डीओजीई मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह सरकार के लोगों के बीच में जिंदगी का एक तरीका बन जाएगा,,.. इसी के साथ अमेरिका प्रशासन ने भी मस्क के हटने की पुष्टि कर दी है. जिससे अमेरिका की राजनाति में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है.
नया बिल बना था तनाव की वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को सरकारी खर्च कम करने की जिम्मेदारी दी थी। इस साल जनवरी में अमेरिका का दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने मस्क को नए सरकारी विभाग डीओजीई (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) का नेतृत्व सौंपा गया था। इस दौरान ट्रंप ने बार-बार एलन मस्क को अपना दोस्त बताया था। हालांकि अब दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया है। इसकी वजह ट्रंप प्रशासन का नया बिल बिग ब्यूटिफुल माना जा रहा है।