अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान, अमेरिका के साथ बातचीत में बहुत बड़ी छूट दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत आगे बढ़ने का भरोसा जताते हुए चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो यूएस सुरक्षा बल का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
डिप्लोमेसी को लेकर सकारात्मक बात कही
कैपिटल में मीटिंग से पहले और बाद में बुधवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस में नाटो के महासचिव मार्क रूटे के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने मीडिया से तेहरान के साथ डिप्लोमेसी को लेकर सकारात्मक बात कही। हालांकि, उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि सैन्य विकल्प अभी भी मौजूद है।
बहुत अच्छा चल रहा है
रिपब्लिकन सांसदों के साथ लंच मीटिंग से पहले ट्रंप ने कहा, "जंग बहुत अच्छी चल रही है। जैसा कि आप जानते हैं, हम जीत रहे हैं। ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा है। देखते हैं क्या होता है, लेकिन यह बहुत दमदार रहा है और यह बहुत अच्छा चल रहा है।"
ईरान बहुत अच्छा बर्ताव कर रहा
मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान अमेरिका की मांगों को पूरा करना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा, "ईरान बहुत अच्छा बर्ताव कर रहा है। वे मेरी हर बात मान रहे हैं और उन्हें मानना ही होगा। नहीं तो, हम बस वापस जाकर वही करेंगे जो हमें करना है।" रूटे के साथ ओवल ऑफिस मीटिंग के दौरान ट्रंप ने फिर से बातचीत को लेकर भरोसा दिखाते हुए कहा, "ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।"
व्यावहारिक रूप से कोई खास महत्व
कांग्रेस में ईरान युद्ध प्रस्ताव पर मतदान को लेकर ट्रंप ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई तेहरान को भ्रमित करने वाला और अनावश्यक संदेश देती है। उनके मुताबिक, इसका व्यावहारिक रूप से कोई खास महत्व नहीं है, लेकिन ईरान इसे अलग नजरिए से देख सकता है।