
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने अमेरिका से बाहर बनी फिल्म पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अमेरिका के फिल्म उद्योग को अन्य देशों की ओर से चोरी किया जा रहा है। इसे बच्चे से कैंडी छीनने जैसा बताया। इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म के एक अधिकारिक पोस्ट के माध्यम से लिखा, हमारा फिल्म निर्माण व्यवसाय संयुक्त राज्य अमेरिका से दूसरे देशों की ओर से चुराया गया है।
कभी न खत्म होने वाली समस्या से निपटने के लिए किया
उन्होंने आधिकारिक ट्रुथ पोस्ट में जानकारी दी कि आगे लंबे वक्त से चली आ रही, कभी न खत्म होने वाली समस्या से निपटने के लिए वे संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर सौ प्रतिशत टैरिफ लगा रहे हैं।
भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा
ट्रंप का यह निर्णय उनकी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की नीति का भाग माना जाता है। वे अमेरिकी उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचने को लेकर संख्त उपाय करते नजर आ रहे हैं। फिल्मों पर लगाए गए 100 प्रतिशत टैरिफ का असर अगले कुछ माह का असर वैश्विक फिल्म बाजार पर दिखाई देगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस निर्णय से अमेरिकी फिल्म उद्योग के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।