
दिवाली की इतनी खुशी होती है कि लोग इस दिन को खास बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं। ऐसे में सेहत से जुड़ी कुछ लापरवाहियां भी कर जाते हैं, जिससे फेस्टिवल का मजा किरकिरा पड़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट सीजन है कैसे रखें खुद को हेल्दी। दिवाली का त्योहार मिठाइयों, नमकीन स्नैक्स और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लेने का मौका होता है। लेकिन अक्सर यह खुशी अगले ही दिन पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी परेशानियों में बदल जाती है। इसीलिए गट और हार्मोन हेल्थ एक्सपर्ट तथा इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन से ट्रेंड न्यूट्रिशन कोच तनीषा बावा ने कुछ जरूरी टिप्स बताए हैं, जो त्योहारों के दौरान आपके पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगे।
हाइड्रेटेड रहें
एक्सपर्ट के अनुसार त्योहारों के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, खासकर अगर आप शराब पी रहे हैं। वह कहती हैं, अगर आप शराब पी रहे हैं, तो दिन में चार लीटर पानी पीएं। इसी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए इसमें एक चुटकी नमक भी मिलाएं।
खाना जरूर खाएं
दिवाली पार्टी में जाने से पहले प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डिनर करें। इससे आपका पेट भरा रहेगा और आप बाहर अनहेल्दी चीजें ज्यादा नहीं खाएंगे। इससे पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और पाचन ठीक रहेगा।
क्लीन ड्रिंक चुनें
एक्सपर्ट ने दिवाली पार्टी में 'साफ ड्रिंक' पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, मीठे कॉकटेल और चीनी वाले मिक्सर से बचें जो आपके पेट को खराब कर सकते हैं।
सुबह हल्दी-अदरक का गर्म पानी पिएं
दिवाली के बाद शरीर में सूजन और सुस्ती महसूस होना आम है। इसे कम करने के लिए एक्सपर्ट ने हल्दी, अदरक और काली मिर्च का गर्म पानी पीने की सलाह दी है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और गट हेल्थ को मजबूत बनाता है।
घर का बना खाना खाएं
दिवाली के दौरान मार्केट में कई मिलावटी चीजें आती है। जिसकी वजह से पेट खराब हो सकता है, ऐसे में एक्सपर्ट ने सलाह दी है, कि जब तक संभव हो सके घर का बना हुआ खाना ही खाएं, ताकि आपका खाना आसानी से पच सके।