Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अभिनेता राजेश शर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे मामूली बात समझा और शूटिंग जारी रखी, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तो आइए जानते हैं कीड़े काटने के किन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
गंभीर इंफेक्शन का ले सकता है रूप
आमतौर पर मच्छर, चींटी या मधुमक्खी के काटने पर हमें थोड़ी खुजली, लालपन या सूजन होती है, जो कुछ समय में ठीक हो जाती है। लेकिन अगर कीड़ा जहरीला हो या उसके काटने से त्वचा के अंदर खतरनाक बैक्टीरिया चले जाएं, तो यह एक गंभीर इंफेक्शन का रूप ले लेता है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कीड़े काटने वाली जगह पर लालपन लगातार बढ़ने लग, फैलने लगे, सूजन फैलने लगे, तेज दर्द हो, पस निकलने लगे, तेज बुखार या कंपकंपी छूटने लगे, तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए और नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह इंफेक्शन त्वचा की गहरी परतों तक पहुंच जाता है
यह भी पढ़ें: Cough Syrup New Rule: बिना पर्चे के अब नहीं मिलेगा कफ सीरप, 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं पर नया नियम लागू
खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल सकते
यह इंफेक्शन सेल्युलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। इसमें त्वचा और उसके नीचे के ऊतकों में बैक्टीरिया तेजी से फैलने लगते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह बैक्टीरिया बाद में खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल सकते हैं, जो जानलेवा भी हो सकता है।
डॉक्टर के पास कब जाएं
अगर आपको किसी किड़े न काटा है और आपके शरीर में काटने वाली जगह से लाल रंग की लकीरें शरीर के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ती दिखें या चेहरे और गले में सूजन आ जाएं, सांस लेने में भारीपन या दिक्कत महसूस हो, चक्कर आने लगे और बेहोशी महसूस होने लगे, तो बिना समय गंवाए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ऐसी स्थिति मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है।
बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय
अगर आपको किसी कीड़े ने काट लिया है, तो आप सबसे सबसे उस जगह को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। प्रभावित जगह पर बार-बार नाखून न लगाएं। खरोंचने से हाथों के बैक्टीरिया घाव के अंदर चले जाते हैं और इंफेक्शन बढ़ जाता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक क्रीम या दूसरी दवाओं का इस्तेमाल करें। अगर दर्द, सूजन या बुखार लगातार बढ़ रहा हो, तो बिना देर किए अस्पताल पहुंचना सबसे सुरक्षित विकल्प है।