एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भाजपा ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शन के नहीं बल्कि अराजकता के खिलाफ हैं. रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे इमरजेंसी की बात न करें, क्योंकि उनकी दादी के बारे में पुरा विश्व जानता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने अराजकता को नकरा है।
अराजकता फैलाने का प्रयास
उन्होंने कहा कि आज और बीते तीन दिनों की घटनाओं के आधार पर दो बातें साफ हो चुकी हैं। पहली, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता फैलाने के प्रयास को नाकाम कर दिया। दूसरी, देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं. कल नतीजे सामने आए। असम और नंदीग्राम में भाजपा की जीत हुई. पुडुचेरी में भी बीजेपी जीती.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सभी चुनाव तब हुए जब बीते कई दिनों से राजधानी में बवाल जारी था. भाजपा विशेष रूप से इस बात को रेखांकित करना चाहती है कि बंगाल,असम और पुडुचेरी में यह शानदार प्रदर्शन तब हुआ, जब दिल्ली और देश के अन्य भागों में अराजकता का आंदोलन चल रहा था। हम विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपने अपनी चुनावी हार के कारण सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों को हथियार बना लिया है."
हिरासत में कई नेता
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और केरल के पूर्व सीएम पी.विजयन को पुलिस ने प्रदर्शन के बीच हिरासत में ले लिया. इसके साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा और सामाजिक कार्यकर्ताओं योगेंद्र यादव एवं प्रशांत भूषण समेत कई हस्तियों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शनिवार को दिल्ली में आईएनए मार्केट के पास हिरासत में ले लिया गया.