
DRDO Apprentice Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 195 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Apply Online for Apprentice” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. फिर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 6. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 20 पदों और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 135 पद शामिल है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल तक की रहेगी। जिसमें उम्मीदवारों को हर महीने 8000 से 9000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा।