.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df3851c2d-6693-46af-b4a5-c4f4e61213d6&w=3840&q=75)
Health Tips: जीरा और गुड़ दोनों का ही सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी जीरा और गुड़ के पानी का सेवन किया है, जीरा और गुड़ का पानी सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। जीरा और गुड़ का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, ए, सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6, फोलेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं जीरा और गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
जीरा और गुड़ दोनों ही विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है, शरीर में खून की कमी के कारण कमजोर और थकान होने लगती है। लेकिन अगर आप जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि जीरा और गुड़ दोनों ही में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
कमर दर्द में फायदेमंद
कमर दर्द की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। कमर दर्द की शिकायत होने पर उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ और जीरा का पानी पीते हैं, तो इससे कमर दर्द की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें: Coconut Benefits: रात को सोने से पहले खा लें नारियल का टुकड़ा, सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे
सिर दर्द में फायदेमंद
सिर दर्द की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सिर दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
जिन महिलाओं का पीरियड्स अनियमित रहता है, उन्हें जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करने से पीरियड्स समय पर आने लगता है।
वजन को करें कम
आजकल कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है और वजन भी तेजी से कम होता है।