.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D9932c89e-4f2d-4c5d-808f-7315710a6d0b&w=3840&q=75)
Guava Leaves Concoction: अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतनी ही फायदेमंद अमरूद की पत्तियां भी होती है। जी हां अमरूद की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और बैक्टीरियल जैसे गुण ज्यादा होते हैं। जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वैसे तो इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर इसका सेवन किया है? इसके काढ़े का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
अगर आप रोजाना एक कप अमरूद की पत्तियां से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, एलर्जी और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करें
शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप अमरूद की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप रोजाना एक कप अमरूद की पत्तियां से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकालती है और रक्त शुद्ध होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है।
दिल के लिए फायदेमंद
अमरूद की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
अमरूद की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पेट संबंधी समस्याओं से आपको दूर रखता है। साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।