सर्दियों में मिक्सचर जूस पीने के फायदे : सर्दियों का मौसम अक्सर हमारी दिनचर्या को थोड़ा सुस्त कर देता है. ठंड के कारण हम पानी कम पीते हैं, शरीर में सुस्ती बढ़ जाती है और इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में अगर आप अपनी हेल्थ को अंदर से मजबूत रखना चाहते हैं, तो मिक्सचर जूस यानी अलग-अलग फलों और सब्जियों के मिश्रण से बना जूस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि ठंड के मौसम में होने वाली कई छोटी बड़ी समस्याओं से भी बचाता है। इसी खासियत के चलते सर्दियों में मिक्सचर जूस पीना एक हेल्दी और नेचुरल आदत बन चुकी है.
सबसे पहला फायदा है इम्यूनिटी बूस्ट. सर्दियों में सर्दी-जुकाम आम हो जाता है, लेकिन विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर मिक्स जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। संतरा, कीवी, अनार, गाजर और चुकंदर जैसे फल-सब्जियों का मिश्रण शरीर को अंदर से सुरक्षा देता है और वायरस तथा बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर में तुरंत एनर्जी भी भर देती है.
दूसरा बड़ा लाभ है डिटॉक्सिफिकेशन. सर्दियों में तला-भुना और भारी भोजन ज्यादा खाया जाता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। मिक्सचर जूस लीवर को साफ रखने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है. चुकंदर और गाजर वाला जूस खासतौर पर खून साफ करने में असरदार माना जाता है. इसके नियमित सेवन से त्वचा साफ दिखती है, चेहरा ग्लो करता है और शरीर हल्का महसूस होता है.
तीसरा महत्वपूर्ण फायदा है हाईड्रेशन और ग्लोइंग स्किन. ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है। मिक्सचर जूस शरीर में फ्लूइड लेवल को बैलेंस रखता है. इसमें मौजूद विटामिन-A और E त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे रूखी-फटी त्वचा की समस्या कम होती है। यदि जूस में खीरा या एलोवेरा शामिल किया जाए, तो स्किन को अतिरिक्त हाइड्रेशन मिलता है और स्किन नेचुरली चमकती है.
अंत में, सर्दियों में मिक्सचर जूस का सबसे खास फायदा है एनर्जी और डाइजेशन में सुधार. ठंड में अक्सर भारीपन और आलस महसूस होता है, क्योंकि मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ जाता है। मिक्स जूस में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक एंज़ाइम पाचन को मजबूत बनाते हैं, भूख को नियंत्रित रखते हैं और शरीर को एक्टिव महसूस कराते हैं. सुबह खाली पेट या शाम को हल्के स्नैक के साथ इसका सेवन शरीर को ताज़गी और हल्कापन देता है.