Best Drinks For Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और अनहेल्दी आदतों के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। टाइम के साथ-साथ धमनियों में ब्लॉकेज, कोलस्ट्रॉल, फैट जमा हो सकता है, जिससे ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है। ऐसे में अगर अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव कर लिए जाएं, तो हार्ट हेल्थ को बूस्ट किया जा सकता है। जी हां कई ऐसी ड्रिंक्स है, जिसके सेवन से आप अपने हार्ट हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किस ड्रिंक का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।
अनार का जूस
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अनार के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड फ्लो को सुधारने में और धमनियों को लचीला रखने में मदद करत हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
ग्रीन टी
अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको रोज ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
चुकंदर का जूस
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए चुकंदर का जूस भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल्स और बेटोनिन दिल की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है, जिससे धमनियां साफ रहती है। इसके रोजाना सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
यह भी पढ़ें: Benefits Of Almonds Tea: क्या आपने कभी पी है बादाम की चाय? सुबह खाली पेट पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत लाभ
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस भी हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में मौजूद शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और ब्लड फ्लो में भी सुधार करते हैं, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
हल्दी वाला दूध
अगर आप दिल को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन सूजन को और फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से धमनियों में ब्लड फ्लो बढ़ता है और प्लाक बनने का खतरा काफी हद तक कम होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।