शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ये बात हम सभी लोग जानते हैं। रोजाना शराब पीने से लिवर भी जल्दी खराब हो जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोजाना तो शराब नहीं पीते, पर वीकेंड या पार्टियों में शराब पीते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जो लोग कभी-कभी शराब पीते हैं, उनके लिवर पर भी शराब का काफी बुरा असर पड़ता है। जी हां वीकेंड पर भी शराब पीने से आपका लिवर बुरी तरह के डैमेज हो सकता है।
लिवर के एक मशहूर डॉ साइरिएक एबी फिलिप्स ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जो आपको अंदर तक हिला कर रख देगी। उस फोटो में एक फोटो वीकेंड पर शराब पीने वाले पति का था और दूसरा फोटो उसकी पत्नी का था, जो कभी शराब नहीं पीती थी। पति का लिवर बुरी तरह काला पड़ गया था और पत्नी का लिवर बिल्कुल स्वस्थ था। उस व्यक्ति को मात्र विकेंड पर शराब पीने की वजह से लिवर ट्रांसप्लांट कराना पड़ा था।
लिवर में हो सकती है सूजन