Drinking Less Water Problems: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक आहार का सेवन करना होता है, उतना ही जरूरी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बोता है। कम मात्रा में पानी पीने की वजह से स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है और आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कम मात्रा में पानी पीने की वजह से किडनी, लिवर और पेट पर सीधा असर पड़ता है। जिसकी वजह से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पानी कम पीने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।
कब्ज की समस्या
अगर आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। क्योंकि पानी कम पीने की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, और खाना भी अच्छी तरह से पच नहीं पाता है।
किडनी के लिए हानिकारक
किडनी शरीर का एक काफी महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन अगर आप पानी कम मात्रा में पीते हैं, तो इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। पानी कम पीने की वजह से किडनी संबंधी बीमारियां हो सकती है। क्योंकि पानी की कमी से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
त्वचा के लिए हानिकारक
पानी की कमी स्किन के लिए भी काफी हानिकारक मानी जाती है। क्योंकि पानी की कमी होने की वजह से आपको स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही पानी की कमी से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Liver infection: लिवर इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, भागे डॉक्टर के पास
एनर्जी की कमी
पानी भरपूर मात्रा में पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बना रहता है। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो इससे एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही पानी की कमी से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
ड्राई लिप्स
शरीर में पानी की कमी की वजह से होंठ ड्राई हो जाते हैं और फटने लगते हैं। इसलिए अगर होंठ फटने लगें तो समझ लीजिए कि आप के शरीर में पानी की मात्रा कम हो रही है।
यूरिन संबंधी समस्या
शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपके यूरिन का रंग गहरा हो जाए , तो समझ लीजिए की शरीर में पानी कमी हो गई है। पानी की कमी की वजह से यूरिन में जलन की समस्या भी हो सकती है।
एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए
एक दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, अगर आप 10-12 गिलास पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। लेकिन पानी पीते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि पानी हमेशा बैठकर आराम से ही पीना चाहिए। अगर आप पानी खड़े होकर पीते है तो यह शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। इससे जोड़ों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।