Drishyam 3 Advance Booking Day 1 : अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है. शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी काफी ज्यादा है.
एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत
‘दृश्यम 3’ की प्री-सेल्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बुकिंग का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
अजय देवगन की वापसी ने बढ़ाया उत्साह
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है. अजय देवगन की वापसी और कहानी को लेकर उत्सुकता फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें - OTT Release: 13 साल बाद डिजिटल हुई राजकुमार राव की ये फिल्म, दमदार कोर्टरूम ड्रामा ने जीते थे 2 National Awards
रिलीज से पहले ही मजबूत माहौल
एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहे हैं. खासकर रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री होना मेकर्स के लिए अच्छी खबर है. हालांकि वास्तविक बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का पता फिल्म रिलीज होने के बाद ही चलेगा.
आगे और बढ़ सकती है कमाई
जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आएगी, एडवांस बुकिंग में और तेजी देखने को मिल सकती है. फिलहाल ‘दृश्यम 3’ की प्री-सेल्स लगातार चर्चा में बनी हुई है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिलीज के पहले तक फिल्म एडवांस बुकिंग में कितनी बड़ी रकम जुटाती है और सिनेमाघरों में इसकी शुरुआत कैसी रहती है.