Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ब्लॉकबस्टर 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की ये तीसरी कड़ी है, जो 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' के बाद आ रही है। इसी के साथ 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर में करोड़ों की कमाई कर ली है। तो आइए जानते हैं फिल्म ने प्री सेल में कितना कलेक्शन किया है?
4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फैंस के बीच होड़ मच गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार 'दृश्यम 3' की केरल में प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई हैं। ये आंकड़े काफी पॉजिटिव हैं। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है। इन पॉजिटिव आकड़ों को देखकर लग रहा है कि फिल्म पहले दिन अच्छी ओपनिंग कर सकती है।
फिल्म ने अच्छी एडवांस बुकिंग कर ली
दिलचस्प बात ये है कि मोहनलाल के इस फिल्म की फुल फ्लैज्ड प्री टिकट सेल अभी शुरू नही हुई है, लेकिन उसके बावजूद फिल्म ने अच्छी एडवांस बुकिंग कर ली है। मोहनलाल के अलावा, ‘दृश्यम 3’ में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Bharath Kanth Death: हैदराबाद में दुखद सड़क हादसा, बुझ गए फिल्म इंडस्ट्री के दो उभरते सितारे
हाल ही में रिलीज किया ट्रेलर
हाल ही में कोच्चि में 'दृश्यम 3' का मच अवेटेज ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस इवेंट के दौरान, जीतू जोसेफ ने खुलासा किया कि इस बार जॉर्जकुट्टी को एक बिल्कुल अलग तरह के खतरे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा था, “पहले और दूसरे पार्ट और तीसरे पार्ट में अंतर ये है कि जॉर्जकुट्टी को नहीं पता कि कोई उसका पीछा कर रहा है या नहीं, और अगर कर रहा है तो कौन?” निर्देशक ने आगे कहा, “पहले दो पार्ट्स में, उसे पता था कि पुलिस और मृत लड़के का परिवार उसके पीछे पड़ा है। लेकिन इस भाग में, उसे नहीं पता कि कौन है। मैं यह नहीं कह रहा कि इसमें आपको चौंकाने वाले एलिमेंट नहीं होंगे।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
'दृश्यम' 2013 में और 'दृश्यम 2' 2021 में पूरे भारत में हिट रहीं और तेलुगू, तमिल, हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियन सहित कई भाषाओं में इनका रीमेक बनाया गया। 'दृश्यम 3' इस सीरीज की तीसरी फिल्म है।'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।