Drishyam 3 के बाद नहीं बनेगा चौथा पार्ट? अजय देवगन की चर्चित Drishyam फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म के तीसरे पार्ट ‘Drishyam The Conclusion’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. इसी बीच निर्देशक अभिषेक पाठक ने फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट की संभावनाओं पर अपनी बात स्पष्ट कर दी है.
क्या आएगा Drishyam 4?
अभिषेक पाठक ने साफ कहा है कि हिंदी फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट की संभावना नहीं है. उनके मुताबिक, उन्होंने तीसरी फिल्म की कहानी को विजय सलगांवकर की कहानी को पूरा करने के इरादे से लिखा है। निर्देशक ने यह भी कहा कि वह खुद चौथा पार्ट नहीं लिखेंगे.
इसलिए बदला गया फिल्म का नाम
पहले फिल्म को ‘Drishyam 3’ के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन बाद में इसका आधिकारिक नाम ‘Drishyam The Conclusion’ कर दिया गया। अभिषेक पाठक के अनुसार, ‘Drishyam 3’ नाम से दर्शकों को आगे चौथे पार्ट की उम्मीद हो सकती थी, जबकि ‘The Conclusion’ से कहानी के समापन का संकेत मिलता है.
अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सलगांवकर
फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ तब्बू और श्रिया सरन भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में शामिल हैं.
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘Drishyam The Conclusion’ को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है. यह फिल्म हिंदी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त होगी और मेकर्स इसे विजय सलगांवकर की कहानी का अंतिम अध्याय बता रहे हैं.
मलयालम फ्रेंचाइजी में अलग कहानी
वहीं, मूल मलयालम ‘Drishyam’ फ्रेंचाइजी की दिशा अलग है. मोहनलाल की फिल्म के तीसरे पार्ट के बाद निर्माता एंटनी पेरुम्बावूर ने Drishyam 4 बनाए जाने की पुष्टि की है। यानी हिंदी और मलयालम फ्रेंचाइजी की आगे की कहानी अलग-अलग रास्ते पर बढ़ रही है.