कोतवाली नगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरिस निवासी ग्राम लाडलावास, थाना सिकन्द्राबाद, अपनी पत्नी को ससुराल सवदलपुर से लेकर फैसलाबाद स्थित अपने चाचा ससुर के घर 24 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे पहुंचे थे।
शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू
आरोप है कि घर के दरवाजे पर पहले से मौजूद सनीदेवल उर्फ काले पहलवान (उम्र करीब 50 वर्ष) और उसके कुछ अज्ञात साथियों ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी
विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए आरिस के साथ मारपीट की और पथराव भी किया, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।