Abhijeet Dipke News: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के लिंबाला गांव के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आने वाले प्रिंसिपल को प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत उठाए गए मुद्दे और आंदोलन की चेतावनी के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें, सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस बारे में जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने अब्दुल और उसके दिवंगत पिता का भी जिक्र किया।
एक्स पर किया पोस्ट
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह लिंबाला के ग्रामीणों की पहली बड़ी जीत है। शराबी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं यह जीत अब्दुल और उनके पिता को समर्पित करना चाहता हूं। जैसा कि अब्दुल ने कल (17 अगस्त) कहा था कि अब रुकना नहीं है, स्कूल ठीक करके ही रहेंगे।"
First big victory for the villagers of Limbala in Hingoli district.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) August 18, 2026
The alcoholic principal has been suspended.
I would like to dedicate this win to Abdul and his father. As Abdul said yesterday- “Ab rukna nahi hai, school theek karke hi rahenge”#SchoolThikKaro pic.twitter.com/UbP1XSdh83
5 शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके के अनुसार गांव वालों ने इस शराबी प्रिंसिपल के खिलाफ अधिकारियों से 5 बार लिखित शिकायत की थी, लेकिन लंबे समय से कोई एक्शन नहीं लिाय गया। लेकिन जब हमने शनिवार को ये मुद्दा उठाया और हमने कहा कि अगर उस प्रिसिंपल को हटाया नहीं जाता है तो हम यहां पर आंदोलन करेंगे, तब जाकर शिक्षा विभाग हरकत में आया और रविवार सुबह प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया।
शिक्षा विभाग पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने कहा कि "ये कह रहे हैं कि हमने तुरंत एक्शन लिया, दो साल से आप लोग सो रहे थे? आगे उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा अधिकारी से पूछना चाहता हूं कि अगर इनके बच्चों के सामने प्रिंसिपल दारू पीकर क्लास में सोता रहता तो भी क्या ये ऐसे ही चुप रहते? उन्होंने बोला कि ये शिक्षा विभाग के अफसर अपने बच्चों को तो प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं, इसलिए उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब, मजदूर और किसानों के बच्चों की कोई परवाह नहीं है।