DSSSB Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से म्यूजिक टीचर, ड्र्राफ्टमैन और फार्मासिस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'DSSSB Music Teacher Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
STEP 5. आप CTRL+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2026: बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 1400 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी
आपको बता दें कि डीएसएसएसबी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ लिस्ट भी जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से उसे भी डाउनलोड कर सकते हैं। हर पोस्ट कोड के लिए अलग-अलग रिजल्ट नोटिस जारी किए गए हैं। इंडिविजुअल मार्क्स सिर्फ रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉग इन करके ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए चेक किए जा सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें, विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 23 जून से 09 जुलाई, 2025 के बीच किया गया था। इस भर्ती अभियान के जरिए म्यूजिक टीचर के 182 पद, ड्राफ्टमैन के 5 पद और फार्मासिस्ट के 2 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को भर्ती नियमों के अनुसार फाइनल सेलेक्शन के लिए माना जाएगा।