DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग विभागों में कुल 911 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें लीगल असिस्टेंट के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 281 पद और ग्रेड-II / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 587 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मार्च तय की गई है।
यह भी पढ़ें: IIM Vacancy: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- लीगल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए लॉ में डिग्री जरूरी है। इसके साथ ही 3 साल का वकालत का अनुभव या सरकारी विभाग में 1 साल का कानूनी अनुभव होना चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा 30 से 32 वर्ष (विभाग के अनुसार) तय की गई है।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ 2 साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है।
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। जबकि अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।