
DSSSB Admit Card 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, यूजर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, यूजर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि डीएसएसएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेशन परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें।