Delhi DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से हाल ही में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), और ग्रेड II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
DSSSB की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग डिपार्टमेंट के लिए हो रही है। जिनमें दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड, दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल और सर्विसेज डिपार्टमेंट शामिल हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 911 पदों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: JMI Vacancy 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिला कैंडिडेट्स और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD (बेंचमार्क डिसेबिलिटीज़ वाले लोग), और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद ही कैंडिडेट्स चयनित घोषित किए जाएंगे।