DTU Assistant Professor Recruitment 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 219 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर तय की गई है।
योग्यता और अनुभव
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स और PhD की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार UGC NET / CSIR NET या GATE परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को 1000 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है।
कैसे होगा चयन
DTU की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षणिक उपलब्धियों को अंक दिए जाएंगे। इसमें पीएचडी डिग्री के लिए 30 अंक, प्री-पीएचडी डिग्री के लिए 60 अंक और संबंधित विषय में UGC/CSIR-NET (JRF), GATE या CEED जैसी परीक्षा पास करने के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।
यह भी पढ़ें: RRB Station Master: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद DTU Assistant Professor Recruitment 2026 पर क्लिक कर लें।
3. अब सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।