
डीयू में साइंस के कोर्स के समेत कई अन्य कोर्स में खाली सीटों को भरने को लेकर गुरूवार से मॉपअप राउंड की शुरुआत की जा रही है। इसमें सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई है। अब तक डीयू में स्नातक में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होगा।
12वीं के अंकों पर सीट भरेगी
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने जानकारी दी कि गुरूवार से मॉपअप राउंड की शुरुआत की जा रही है। इसमें कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर सीटों को भरेंगे। खाली सीटों की जानकारी 4 सितंबर को शाम पांच बजे तक सामने आएगा। अगर इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो आगे दाखिले की प्रक्रिया जारी नहीं रखेंगे। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस राउंड में दाखिले के इच्छुक छात्र चार से सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्लयूडी के 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना ही होगा। इसके साथ मॉपअप शुल्क के रूप में एक हजार रुपये के अतिरिक्त शुल्क भी देगा होगा।
13 सितंबर अंतिम तारीख
आवेदन के बाद कॉलेज सीटों का आवंटन का 8 से 11 सितंबर तक होगा। इसे छात्रों को स्वीकार कर 13 सितंबर तक फीस देनी होगी। प्रो. गांधी के अनुसार, जिन्होंने पहले आवेदन किया है, उन्हें कोई सीट नहीं मिली, इस तरह के छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना है। जिपर न्होंने डीयू में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर आवदन नहीं किया था, अब उनके पास बारहवीं के अंकों के आधार पर आवेदन करके सीट मिल सकती है। जिन लोगों को डीयू के किसी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर के आधार पर सीट मिल चुकी है, वह इस राउंड में भाग ले सकते हैं।