
Dusu Election 2025 Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमें एबीवीपी ने जीत हासिल की है। चार पदों में से तीन पदों पर एबीवीपी ने अपना कब्जा जमा लिया है, वहीं एक पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है। छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई में कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं, वोटिंग के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा। NSUI ने ABVP पर DU प्रशासन के साथ मिलकर EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।
तीन पद पर एबीवीपी ने जमाया कब्जा
आपको बता दें कि एबीवीपी ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की। तो वहीं NSUI ने वाइस प्रेसिडेंट पद पर कब्जा जमा लिया है। एबीवीपी के आर्यन मान ने 16196 वोटों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता, उन्हें कुल 28841 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 12645 वोट मिले। वहीं, एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने सचिव के पद पर और संयुक्त सचिव के पद पर दीपिका झा ने जीत हासिल की है। वहीं, एनएसयूआई के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया है।
किसने पाए कितने वोट
एबीवीपी
अध्यक्ष – आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 20547
सचिव – कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825
एनएसयूआई
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 29339
सचिव – कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380
आइसा -एसएफआइ
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना – 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक – 8425