Ducati New Launch: भारतीय बाजार में लग्जरी और स्पोर्ट्स बाइक्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए इटली की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने अपनी दो नई ऑफ-रोड मोटरसाइकिलें Desmo450 EDX और Desmo450 MX Factory भारत में लॉन्च कर दी हैं। इन सुपरबाइक्स की कीमत इतनी है कि उतने बजट में महिंद्रा थाक, स्कॉर्पियो-एन या टाटा हैरियर जैसी प्रीमियर SUV गाड़ियां आसानी से आ जाएं। देशभर में डुकाटी डीलरशिप्स पर इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
कितनी है कीमत
Desmo450 EDX की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18.55 लाख रुपये है। जबकि Desmo450 MX Factory की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.26 लाख रुपये है।
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों मोटरसाइकिलों में 449.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें डुकाटी की पेटेंटेड डेस्मोड्रोमिक वाल्व टाइमिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसे कंपनी अपनी MotoGP और वर्ल्ड सुपरबाइक रेसिंग मशीनों में यूज करती है। यह पावरफुल इंजन 9,400 rpm पर 63.5 hp की मैक्सिमम पावर और 7,500 rpm पर 53.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
दोनों वेरिएंट्स में क्या है अलग
Desmo450 EDX को कठिन रास्तों और लंबी राइड्स के लिए बनाया गया है। इसमें 8.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, हैंडगार्ड, इंजन स्किड प्लेट और साइड स्टैंड जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं। जबकि Desmo450 MX Factory एक प्योर कॉम्पिटिशन मोटोक्रॉस बाइक है। इसमें वजन कम रखने के लिए 7.2-लीटर का टैंक, शोवा (Showa) फुल्ली एडजस्टेबल सस्पेंशन और अक्रापोविक (Akrapovič) का फुल-टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है।
यह भी पढ़ें: शहर के ट्रैफिक के लिए बेस्ट है Hyundai Bayon! जानिए इसके इंजन और दमदार फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स
डुकाटी ने इन बाइक में हाई टेक इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया है। बाइक में ऐसा ट्रैक्शन कंट्रोल है, जो हवा में छलांग लगाते ही खुद-ब-खुद बंद हो जाता है। जबकि इसके साथ ही बाइक्स में पावर लॉन्च, इंजन ब्रेक कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और अलग-अलग पावर व राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। जिससे राइडर को हर रास्ते पर पूरा कंट्रोल मिलता है।