मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर के देवबंद में 7 मई गुरुवार को प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मुजफ्फरनगर की ओर से भी सहारनपुर जाने वाले ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने आमजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक यातायात के मुख्य मंत्री के आगमन के संबंध में की गई ट्रैफिक व्यवस्था के पत्र के कम में 06/07 मई की की मध्य रात्रि 12.00 बजे से 07 मई को सायं 05 बजे तक मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिये रूट डायवर्जन किया गया है।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार समस्त भारी वाहनों का 6 एवं 7 मई की मध्यरात्रि 12.00 बजे से गुरुवार 7 मई को सायं 05 बजे तक मुजफ्फरनगर से देवबन्द सहारनपुर की ओर जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। सभी भारी वाहन रामपुर तिराहे से होकर रुड़की रोड से रूडकी-भगवानपुर-बडकलां फ्लाई ओवर (छुटमलपुर) से सहारनपुर जायेगें।
सभी हल्के वाहन पर रोक लगाई
मुजफ्फरनगर की ओर से हल्के वाहन गुरुवार 7 मई को प्रातः 06.00 बजे से शाम 05 बजे तक मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर जाने वाला हल्के वाहन पर रोक। सभी हल्के वाहन पर रोक लगाई। रामपुर तिराहे से होकर रुड़की रोड की ओर रुड़की-भगवानपुर होते हुए बडकलां फ्लाई ओवर (छुटमलपुर) से सहारनपुर जायेगें। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मुजफ्फरनगर की पुलिस रात्रि 12 बजे से ही यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर देगी।