बीएसएफ के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीए बताया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक सेना ने राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों को टारगेट बनाकर 413 ड्रोन हमले किए। जिन्हे भारत की हवाई सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया। जिसमें कोई नागरिक या सैनिक को नुकसान नहीं हुआ है।
एयरफोर्स के अड्डे को भी बनाया निशाना-
गर्ग ने बताया है कि पाक सेना ने राजस्थान के फलौदी वायुसेना के अड्डे पर भी हमला किया और भी कई अन्य जगह हमले किए जिसे भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की सेना द्वारा भेजी गई मिसाइल्स और ड्रोन भारत की जमीं को टच तक न कर सके..
पाक सेना भारतीय सेना को एक कदम भी पीछे न हटा सकी - गर्ग
BSF अधिकारी गर्ग ने कहा "आधुनिक संसाधनों के साथ पहले से की गई तैयारी ने बड़े नुकसान को टाला हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को भारत की जमीं छूने से पहले ही हवा में खाक कर दिया इस कारण भारत को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ ड्रोन का मलबा ही जमीन पर गिरा। उन्होंने कहा संघर्ष के दौरान भारत सरकार ने पहले से ही BSF के वरिष्ठ अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों पर तैनात कर दिया था। गर्ग ने पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत को को भी बयां किया कहा पाकिस्तान ने अपनी सीमा पर अपनी सेना पहले से ही तैनात कर ली थी।इसके बावजूद भी भारतीय सैनिक एक कदम भी पीछे नहीं हटे।
पाक की नापाक हरकत-
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसी पर भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमला वोल दिया जिसमें 100 आतंकियों की मौत हो गई थी. इसके बाद पाकिस्तान सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर दी।इसकी वजह से भारत की सीमा पर स्थित कई नागरिकों की मौत हो गई, और सुरक्षाबल के शहीद हो गए।