DUSU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद अब कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के सेंट्रल 4 पैनल के प्रत्याशियों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस में चुनावी जंग पूरी तरह से आमने-सामने की हो चुकी है।
NSUI के चारों केंद्रीय प्रत्याशी
NSUI ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है-
अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष: वीर छत्रथ
सचिव: नम्रता चौधरी
सह-सचिव: गोपाल चौधरी
कब होगी वोटिंग
NSUI के विजय शंकर मीणा का सीधा मुकाबला ABVP के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यश डबास से होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंध चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 19 सितंबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही कैंपस में प्रचार का दौरा तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें: Trump की Tariff धमकियों के बीच BRICS पर भारत का बड़ा दांव, व्यापार बढ़ाने का दिया नया मंत्र
किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा चुनाव
छात्र हित सर्वोपरि के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही NSUI ने छात्रों से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। हाल के सत्रों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों की बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग, बाहरी राज्यों में आने वाले छात्रों के लिए किफायती हॉस्टल की व्यवस्था और प्राइवेट पीजी के मनमाने किराए पर नियंत्रण, कैंपस में छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल और कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की मांग की है। इसके अलावा डीयू छात्रों के लिए मेट्रो में कंसेशन पास देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।