Earthquake In delhi NCR: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप, लोगों में दहशतदिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में राजधानी में दूसरी बार धरती हिली। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 रही, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। एक दिन पहले भी इसी जगह पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए थे। लगातार दो दिन आए झटकों से लोगों में डर का माहौल है।
हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर में भी हलचल
दिल्ली के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हाल ही में कई बार भूकंप दर्ज किए गए हैं। जून-जुलाई में जम्मू-कश्मीर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में दीवारों में दरारें पड़ गईं। हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली। पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां 5.0 तीव्रता तक की हलचल देखी गई। यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है।
यह भी पढ़ेंःCrime News Digital Arresr: CBI चीफ बनकर ठगे करोड़ो रुपये, ऐसे करता था ब्लैकमेल...
दिल्ली क्यों है ज्यादा खतरे में?
राजधानी दिल्ली सिस्मिक जोन IV में आती है, जहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है। दिल्ली हिमालय के नजदीक है और यहां भारत व यूरेशिया टेक्टॉनिक प्लेटों की हलचल का असर जल्दी देखने को मिलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यहां कोई बड़ा भूकंप आता है तो इसकी तीव्रता 6 से 6.9 तक हो सकती है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में हमेशा अलर्ट रहने की जरूरत है.