
संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी फ़लस्तीनी ग्रुपों से अपने हथियार फ़लस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने का आह्वान किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महमूद अब्बास और फ़लस्तीनी प्राधिकरण के अफसरों को अमेरिका ने वीजा नहीं दिया था। उनका भाषण वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए हुआ. उन्होंने इसराइल पर हमास के हमले की निंदा की। इसके साथ ही ये भी कहा कि इसराइल में न केवल‘आक्रामकता’है बल्कि ‘युद्ध अपराध’भी है. इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ग़ज़ा पट्टी फ़लस्तीन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भविष्य के फ़लस्तीनी राज्य में हमास की कोई भूमिका नहीं होगी।
एक कानून और एक वैध सुरक्षा बल हो
अब्बास ने कहा, 'शासन में हमास की किसी तरह की भूमिका नहीं होगी। आग्रह है कि हमास और अन्य गुटों को अपने हथियार फलस्तीनी प्राधिकरण के सामने डाल देने चाहिए। हम एक ऐसा एकीकृत राष्ट्र चाहते हैं, जहां कोई हथियार न हो, जहां एक कानून और एक वैध सुरक्षा बल हो।'
उन्होंने गाजा में भुखमरी, नागरिकों की हत्या और कब्जे के अपराधों से अलग हमास के सात अक्टूबर, 2023 के कृत्यों की निंदा की। हमास ने इसी दिन इजरायल पर बड़े पैमाने पर अटैक किया था। इसके बाद से इजरायल हमास के सफाए को लेकर गाजा में सैन्य अभियान जारी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यूएन मुख्यालय में सदस्य देशों को संबोधित किया। उन्होंने दोहराया कि फलस्तीनियों के लिए राष्ट्र का दर्जा एक अधिकार की तरह है, यह कोई पुरस्कार नहीं है।