Earthquake: वैसे तो देशभर में कही न कहीं से भूकंप की खबरे आती रहती हैं. लेकिन दिल्ली एनसीआर अब भूकंप कम-कम दिनों में आने लगा है. सुबर करीब 9 बजकर 4 मिनट पर एक बार फिर जोरदार भूकंप आया. करीब 10 सेकेंड तक लोगों की सांसे अटकी रहीं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में काम कर रहे लोगों के साथ घरों में भी लोगों ने इसे महसूस किया. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी. दूर हरियाणा के झज्जर में जमीन की 10 किमी. गहराई में था.
भूकंप का केन्द्र बना दिल्ली
दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और जींद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली के बहुत ही करीब हरियाणा में था. भूकंप का केंद्र बहुत ज्यादा पास होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इसके तेज झटके महसूस किए गए. आपको बता दें कि भारत में जनवरी से लेकर अभी तक कई जगहों पर अलग-अलग समय में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.
हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2025
(तस्वीर: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ) pic.twitter.com/dcIPRKr1VK
दिल्ली में भूकंप का खतरा ज्यादा
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र 4 में स्थित है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है. इस क्षेत्र में भूकंपीयता काफी ज़्यादा है, जहां आमतौर पर 5-6 तीव्रता के भूकंप आते हैं, और कभी-कभी 7-8 तीव्रता के भी. हालांकि, ज़ोनिंग एक सतत प्रक्रिया है जो बदलती रहती है.