.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D78a78efc-8560-48d0-87b0-80810793a171&w=3840&q=75)
Soaked Chickpea Benefits: काले चने का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप काले चने को भिगोकर खाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, भीगे काले चने का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। भीगे काले चने में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगे काले चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
एनीमिया में फायदेमंद
एनीमिया की शिकायत आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भीगे काले चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
पाचन में करें सुधार
सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
प्रोटीन की कमी करें दूर
शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि काले चने प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं।
वजन को करें कम
भीगे काले चने का सेवन वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल रहता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: इम्यूनिटी को बनाना है स्ट्रॉन्ग,तो डाइट में जरूर शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स
बालों के लिए फायदेमंद
काले चने का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काले चने में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन बालों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही अगर आप सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
शरीर को रखें एनर्जेटिक
शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने पर भीगे काले चने का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी की कमी महसूस नहीं होती है।