Food To Boost Immunity: आपने कुछ लोगों को अक्सर यह शिकायत करते देखा होगा कि मौसम बदलते ही वो बीमार पड़ जाते हैं. आमतौर पर इसके पीछे वजह होती है कमजोर इम्यूनिटी, जी हां इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप आसानी से किसी भी वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं। अगर बीमारियों को दूर रखना है तो आपके इम्यूनिटी पावर का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी न कि सिर्फ सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाता है बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करता है। इम्यूनिटी को बूस्ट रखने के लिए विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कौन-कौन से सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, विटामिन, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
दूध
दूध में आयोडिन, नियासिन, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, बी2 और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में जरूर पिएं 1 गिलास मुनक्का वाला दूध, सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे
फल
फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि फल विटामिंस से भरपूर होते हैं, खासकर खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल जाती है।
आंवला
आंवला विटामिन सी का भंडार होता है, अगर आप नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरी सब्जियां विटामिंस से भरपूर होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए आपको पालक, ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
अदरक और हल्दी
अदरक और हल्दी में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन्हें अपने खाने में शामिल करने से इम्यूनिटी तो बेहतर होती ही है और इसकी एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद करती है।