Benefits Of Eating Vegetable With Peel: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह के सब्जियों का सेवन करते हैं। सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। अक्सर हम सभी सब्जियों के छिलके को उतारकर तब उनका सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियां होती है जिनका छिलके सहित सेवन करना चाहिए। जी हां इन सब्जियों के छिलके का सेवन आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि सब्जियों की तरह छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन सब्जियों के छिलके उतारकर खाने से हमारे शरीर में आधे पोषक तत्व ही पहुंच पाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी सब्जियों को छिलके सहित खाना चाहिए।
आलू
आलू का सेवन हमे हमेशा छिलके सहित ही करना चाहिए। क्योंकि आलू की तरह आलू के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आलू के छिलके में विटामिन सी, विटामिन बी6, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
बैंगन
बैंगन का सेवन भी छिलके सहित ही करना चाहिए। क्योंकि छिलके के बिना बैंगन का सेवन करने से पोषक तत्व कम जाते हैं। दरअसल बैंगन के छिलके एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो गट हेल्थ को दुरुस्त रखने में और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
खीरा
खीरे का सेवन भी छिलके सहित करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरे के छिलके में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं, जो वजन को कम करने में मददगार होते हैं। साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: जामुन है मानसून का सुपरफूड, रोजाना खाने से दूर होती हैं कई बीमारियां
करेला
करेला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। करेला के छिलकों में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
जुकिनी
जुकिनी की तरह जुकिनी के छिलके का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि जुकिनी के छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।