Health Tips: आपने अक्सर देसी घी और काली मिर्च का सेवन अलग-अलग किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी देसी घी और काली मिर्च का एक साथ सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। देसी घी और काली मिर्च का एक साथ सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। आइए देसी घी और काली मिर्च एक साथ खाने के फायदों के बारे में जानते हैं।
काली मिर्च में औषधीय गुण- काली मिर्च एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
देसी घी में पोषक तत्व- देसी घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।
गठिया में फायदेमंद
गठिया की शिकायत होने पर काली मिर्च और देसी घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इन दोनों ही चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो गठिया में होने वाले सूजन को कम करने में मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
काली मिर्च और देसी घी का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपके शरीर को बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
वजन घटाए
वजन घटाने के लिए काली मिर्च और देसी घी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Benefits Of Onion Juice: सेहत ही नहीं सूरत भी निखारता है प्याज का रस, रोजाना पीने से दूर होती हैं कई बीमारियां
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
घी और काली मिर्च मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। क्योंकि काली मिर्च में पाइपरिन यौगिक पाया जाता है जो शरीर में पाचन बढ़ाने वाले एंजाइम्स पैदा करता है। वहीं घी पाचन तंत्र को मुलायब बनाता है और पेट को साफ करता है। इस मिश्रण का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है।
कैसे खाएं काली मिर्च और देसी घी
काली मिर्च और देसी घी के मिश्रण का सेवन करने के लिए काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लेना चाहिए। फिर एक चम्मच देसी घी में चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाली पेट सेवन करना चाहिए।