
RJD नेता तेजस्वी यादव ने SIR के मामले को लेकर आक्रामक रुख दिखा रहे हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शनिवार को अपने सरकारी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है. तेजस्वी के इस आरोप को चुनाव आयोग पूरी तरह से निराधार बताया। उसने वोटर लिस्ट को दिखाकर कहा कि तेजस्वी का नाम सूची में मौजूद है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एमएस ने कहा कि कुछ समाचारों के जरिए यह पता लगा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारूप वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है। इस बारे में जिला प्रशासन, पटना की ओर से जांच की गई। इसमें यह स्पष्ट कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद है। इस समय उनका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर अंकित है. पूर्व में उनका नाम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, मतदान केन्द्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 में भी दर्ज था।
अनदेखी चुनाव आयोग की ओर से की गई
इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि हम शुरूआत से इस मामले में अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। हमारे सुझाव को नहीं माना गया. सुप्रीम कोर्ट के सुझाव की अनदेखी चुनाव आयोग की ओर से की गई। शुरूआत में हमारा यह कहना था कि नई वोटर लिस्ट आएगी तो कई गरीब लोगों के नाम गायब होंगे। उस समय चुनाव आयोग का कहना था कि किसी का नाम नहीं हटेगा।
क्या बोला चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि हमारे संज्ञान में आया है कि तेजस्वी यादव ने एक शरारतपूर्ण दावा किया है। तेजस्वी का कहना है कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है। उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर दर्ज है। इसलिए, यह दावा कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, झूठा और तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह से गलत है।