लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव कई तरह की खामियों को उजागर किया था। उस समय प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ बूथों की वोटर लिस्ट की फोटों को दिखाकर ये दावा किया कि दो करोड़ मतदाताओं में करीब 25 लाख वोटर पूरी तरह से फर्जी हैं।
आठ में से एक वोट चोरी हो रहा
इसका अर्थ है कि हर आठ में से एक वोट चोरी हो रहा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की तस्वीर को शेयर किया और सबूत पेश किए। इनमें एक ही शख्स की तस्वीर पर अलग-अलग वोटर्स के नाम लिखे हुए थे।
राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह से खारिज
राहुल गांधी के आरोप पर अब हरियाणा चुनाव आयोग ने पलटवार किया है। आयोग का जवाब सामने आया है। इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी के दावों को गलत बताया है। कमीशन ने एक पोस्ट किया करके डिटेल मांगी है। इसमें बताया कि वोटर लिस्ट कैसे तैयार की गई थी.
राहुल गांधी के आरोप पर हरियाणा चुनाव आयोग का जवाब सामने आया है। ये सारे प्वाइंट्स सामने आए हैं।
1. 02 अगस्त 2024 को मसौदा वोटर लिस्ट सामने आई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसे शेयर किया गया।
2. SSR के दौरान मिले दावों और आपत्तियों की कुल संख्या 4,16,408 के करीब थी।
3. बीएलओ की कुल संख्या 20,629 है।
4. आखिरी वोटर लिस्ट 27.8.2024 को प्रकाशित सभी मान्यता प्राप्त दलों के साथ शेयर की गई।
5. जिला मजिस्ट्रेट के पास ईआरओ के खिलाफ दायर अपीलों की संख्या शून्य रही।
6. जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के विरुद्ध सीईओ के पास दायर अपीलों की संख्या शून्य रही
7. मतदाता सूची को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तक तैयार किया गया। 16.9.2024 को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ इसे साझा किया गया।
इस पोस्ट के माध्यम से चुनाव आयोग ने यह दावा किया कि हरियाणा इलेक्शन के वक्त विपक्षी दल की ओर से किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं हुई थीं। इसके साथ इलेक्शन कमीशन की ओर से भी सभी काम में पारदर्शिता के साथ हुए। हर तरह से जरूरी आंकड़ों को साझा किया गया।