ECGC PO Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि पब्लिक सेक्टर कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 40 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ecgc.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ECGC PO Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
STEP 4. फिर लॉगइन कर मांगी गई सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Cabinet Secretariat Recruitment 2025: कैबिनेट सचिवालय में DFO के 250 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पीओ (जनरलिस्ट) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या अंग्रेजी विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जिसमें एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट शामिल है।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 140 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है, जहां गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। वहीं लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 88,635- 1,69,025 रुपये तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते भी मिलेंगे।