
Rahul Gandhi citizenship row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता मामले में मंगलवार को ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कर्नाटक भाजपा एक कार्यकर्ता का बयान दर्ज किया है। ईडी कार्यालय के बाहर शिकायतकर्ता ने कहा कि ED ने मुझे तलब किया है। राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने के सबूत सामने आया है। शिकातकर्ता ने बताया, लखनऊ सीबीआई के संग सबूत पहले ही साझा कर दिए हैं।
हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता का दावा
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता ने एक याचिका दायर की थी। इसमें दावा किया कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज के साथ ईमेल मौजूद है। यह साबित करता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। ऐसे में वे भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। ऐसे में लोकसभा सदस्य का पद नहीं संभाल सकते हैं।
केंद्र ने ब्रिटिश अधिकारियों को लिखा पत्र
मामले में एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस मामले में केंद्र ने ब्रिटिश अधिकारियों को पहले ही पत्र लिख दिया है। वहीं 28 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शिकायतकर्ता को केंद्र की ओर से 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था। अंतरिम आदेश में पीठ ने कहा- हम प्रथम दृष्टया इस बात से बिल्कुल संतुष्ट हैं। मामले पर विचार किए जाने की जरूरत है। याचिकाकर्ता एक बहुत शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ अपना मामला चला रहा है। पीठ ने कहा कि शिकायतकर्ता को धमकियों मिल रही हैं। शिकायतकर्ता की ओर से जारी नोटिस के अनुसरण में उसे रायबरेली के पुलिस स्टेशन कोतवाली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है।