
दिल्ली की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है, क्योंकि ED ने मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA की धारा 17 के तहत की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और NCR में करीब 13 स्थानों पर एक साथ रेड डाली गई है. मामला दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है. जैसे ही ED की कार्रवाई की खबर फैली, AAP नेताओं ने केंद्र पर सीधा हमला बोल दिया.
AAP नेता आतिशी ने केंद्र सरकार को घेरा
AAP की नेता आतिशी ने एक्स (Twitter) पर लिखा –
“आज सौरभ जी के यहां रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही रेड डाली गई है। जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस वक्त सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे।”
उन्होंने इस केस को पूरी तरह “झूठा और बदले की भावना से
प्रेरित” बताया।
केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस छापेमारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने ट्वीट किया –
“यह मोदी सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का एक और मामला है। AAP को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम उनकी गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे मुखर आवाज़ हैं।”
उन्होंने साफ कहा कि AAP इन छापों से डरने वाली नहीं है और आगे भी देशहित में आवाज उठाती रहेगी।
राजनीति गरम, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
ED की छापेमारी दिल्ली सरकार के पिछले कार्यकाल से जुड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पताल निर्माण की फाइलों पर आधारित बताई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि ये मामला भ्रष्टाचार निरोधक शाखा यानी ACB के एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसे आधार बनाकर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है. AAP नेताओं ने इसे मोदी सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई कहा है, तो वहीं बीजेपी इसे भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार बता रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है. एक तरफ AAP समर्थक सवाल उठा रहे हैं कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी समर्थक कह रहे हैं भ्रष्टाचार किया है तो जांच होगी ही. अब आगे क्या होत