
मुजफ्फरनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार सुबह मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा में तीन के घरों पर छापेमारी की। घंटों चली इस कार्यवाही में कैश के अलावा बैंक के दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस कब्जे में लिए जाने की खबर है। जिन तीन लोगों के यहां छापे पड़े हैं वह अरबो रुपए की फॉरेक्स ट्रेडिंग के मास्टरमाइंड और मुजफ्फरनगर से परिवार सहित दुबई पहुंच गए लविश चौधरी के करीबी हैं। हालांकि ईडी की कार्रवाई दिन तक चली लेकिन किसी ने भी आधि ।कृत रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कि क्या कब्जे में लिया गया है। ईडी की कई टीमें बुधवार की सुबह पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मंसूरपुर के नरा गांव पहुंची। उन्होंने फॉरेक्स ट्रेडिंग करने वाले लविश चौधरी के तीन करीबियों के घरों की घेरावंदी कराने के बाद तलाशी घरों में सर्च शुरू की। दरअसल
पहले ही परिवार के साथ दुबई बस गया है लविश चौधरी
मुजफ्फरनगर के मूल निवासी लविश चौधरी का नेटवर्क वेस्ट यूपी से हरियाणा हिमाचल तक फैला था। लविश के कई कंपनियों के माध्यम से देशभर मे अरबों रूपये का निवेश कराया था। 5 से 6 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर उसने अपने कमीशन बेस एजेंट्स के माध्यम से किसानों से लेकर मध्यमवर्गीय परिवारों को अपने जाल में फंसाया था। काफी पहले ही लविश चौधरी मुजफ्फरनगर से अपने परिवार को लेकर दुबई में जाकर बस गया है। ईडी ने मनी लड्रिग का मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसा था। इसके बाद लविश चौधरी ने नए नाम से कंपनी चलाकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के काम को जारी रखा है। पिछले दिनों ईडी की चंडीगढ़ जोनल टीम ने लविश चौधरी की कंपनी और उससे जुड़े लोगों के यहां दिल्ली, नोएडा, शामली और रोहतक में छापे मारे थे, जिसमें 170 करोड़ की बैंक जमा राशि को फ्रीज कर दिया गया था। ईडी को जांच पडताल के दौरान लविश चौधरी की कंपनी से जुडे एंजेटों के बारे में ठोस जानकारी मिली थी। इसी आधार पर लविश चौधरी के इस खेल में शामिल तीन लोगों के मुजफ्फरनगर के नरा गांव में स्थित घरों पर बुधवार को ईडी की टीम ने दिन भर सघन चौकिंग की। यहां से कैश के अलावा कुछ दस्तावेज, बैंक से जुडी पत्रावली और डिजीटल डिवाइस कब्जे में ले ली है। यही नहीं कई संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की गई है।
जनपद से बाहर अन्य स्थानों पर भी चल रही है कार्रवाई
जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी लविश चौधरी की फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर ईडी की कार्यवाही चल रही है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी लविश चौधरी इस समय दुबई में रह रहा है और जिले में बड़ी तादाद में लोगों ने लवीश की कंपनी में करोड़ों रुपए का पूंजी निवेश कर रखा है। इसके अलावा राष्ट्रीय यूपी के अन्य जनपदों व हरियाणा से भी फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करने वाली लविश चौधरी की कंपनी में निवेश हुआ है। मुजफ्फरनगर निवासी लविश चौधरी दुबई से अपना नेटवर्क चला रहा है।