Motorola New Launch: मोटोरोला अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल आज रिवील करने वाली है। इस अपकमिंग डिवाइस का नाम Motorola Edge 70 Fusion होने वाला है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पहले ही लिस्ट हो गया है। इस पर कंपनी ने फोन के नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि कर दी है, लेकिन कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इसमें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।
मिल सकते हैं ये कलर
फ्लिपकार्ट पर शो हो रहे नए टीजर से पता चलता है कि कंपनी आज यानी 23 फरवरी को फोन से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकती है। टीजर में खास तौर पर प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी पर जोर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें Blue Surf, Country Air और Silhouette कलर शामिल है। पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Orient Blue और Sporting Green कलर में भी आ सकता है।
फोन का डिजाइन
वहीं फोन के डिजाइन की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में कर्व्ड एज, टेक्सचर्ड बैक पैनल और सेंटर में Motorola लोगो देखने को मिल सकता है। जबकि फोन के पीछे की तरफ हल्का उभरा हुआ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें तीन कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Phone Offer: Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, जानें ऑफर
मिल सकते हैं ये फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी और कैमरा
वहीं, बैटरी की बात करें तो फोन में 7000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है और 13MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है।