Einstein Chacha Returns: साल 2021 में उत्तर प्रदेश के बागपत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक छा गया था। इस वीडियो में दो चाट दुकानदारों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। इसी वीडियो में नजर आए हरेंद्र सिंह अपने खास नारंगी बालों की वजह से लोगों का ध्यान खींचने लगे। देखते ही देखते इंटरनेट ने उन्हें आइंस्टीन चाचा नाम दे दिया। अब कई साल बाद उनका नया वीडियो सामने आया है और इंटरनेट पर पुरानी यादें फिर ताजा हो गई हैं।
नए वीडियो में बिल्कुल अलग अंदाज
इस बार हरेंद्र सिंह किसी लड़ाई या हंगामे में नहीं, बल्कि एक जगह लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपनी बारी का इंतजार करते हैं और फिर काउंटर पर जाकर कुछ पूछते दिखाई देते हैं। वीडियो देखने में काफी सामान्य है, लेकिन जैसे ही लोगों ने उन्हें पहचाना, सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा फिर शुरू हो गई।
कैसे बने थे इंटरनेट के आइंस्टीन चाचा
हरेंद्र सिंह को यह नाम उनके बालों की वजह से मिला था। उनके लंबे नारंगी रंग के बाल लोगों को वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हेयरस्टाइल की याद दिलाते थे। बागपत के उस वायरल वीडियो के बाद उनकी तस्वीरों और वीडियो पर खूब मीम बने और वह इंटरनेट पर पहचाने जाने लगे।
बागपत की लड़ाई ने दिलाई पहचान
साल 2021 में बागपत में दो चाट दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसी दौरान हरेंद्र सिंह भी कैमरे में दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पहचान पूरे देश में होने लगी।
नए वीडियो ने फिर जगा दी पुरानी याद
नए वीडियो में हरेंद्र को शांत तरीके से लाइन में खड़ा देखकर लोगों को उनके पुराने अंदाज की याद आ गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स पुराने वीडियो और नए वीडियो को याद करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक पोस्ट में तो उन्हें मजाकिया अंदाज में धरती पर वापस आए अल्बर्ट आइंस्टीन तक कहा गया।
ये भी पढ़ें- जलेबी नहीं, झलमुड़ी में चिकन का लेग पीस, अजीब खाने का वीडियो देख हैरान हुए लोग