.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Ddfaaaea6-5355-4f12-b5a6-47b52a505a83&w=3840&q=75)
मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाने की पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है जिसमें मुस्लिम परिवार द्वारा एक अकेले रह रहे हिंदू व्यक्ति को शादी कराकर दुल्हन दिलाने और परिवार की तरह उसकी देखरेख करने का लालच देखकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर दिया और बाद में उसकी गाड़ी और जब करोड़ों रुपए की जमीन को हड़प लिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की तो सारी बातें खुल गई और इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया।
मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना शाहपुर की पुलिस ने किनौनी गांव में अविवाहित बुजुर्ग व्यक्ति की करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पने, दुल्हन दिलाने का झांसा देकर उसका खतना कर धर्म परिवर्तन के बड़े खेल का खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि किनौनी के अविवाहित हिंदू बुजुर्ग के साथ संपत्ति हड़पने की बहुत बड़ी साजिश हुई है। अकेले रहने वाले इस बुजुर्ग शाहपुर के बारे में शाहपुर पुलिस को जानकारी मिली कि उसे गांव में ही उसके पड़ोस में रहने वाले यामीन आदि ने तमाम तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। इस बुजुर्ग को तमाम तरह का प्रलोभन देकर उसकी शादी कराकर दुल्हन दिलाने और परिवार की तरह देखरेख करने का लालच देकर उसकी अर्टिगा गाड़ी ट्रैक्टर आदि को हड़प लिया यामीन आदि ने उसका 100 गज का प्लॉट अपने नाम कर लिया है।
साथ ही इस बुजुर्ग का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन खतना कराया गया तथा 50 लाख की संपत्ति अपने नाम करा ली गई। उसकी एक करोड रुपए से अधिक की संपत्ति को औने पौने दाम में बिकवाकर रुपयो को भी हड़प लिया गया है। संगीन आरोप के चलते एसपी देहात आदित्य बंसल की अगुवाई में पुलिस टीम बनाकर जांच कराई गई तो पुलिस टीम एक तरह से यामीन आदि के कब्जे में बंधक की तरह रह रहे इस बुजुर्ग से मिली तो आरोप सत्य पाए गए। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि साक्ष्यों का संकलन करने के साथ पीड़ित से बात की गई तो अमानवीय व्यवहार और धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा हुआ। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए यामीन व उसके भाई गुलजार पुत्रगण उमरदीन निवासी किनौनी (वर्तमान में साँझक गांवमें रह रहे हैं ग्राम अलीपुर निवासी इकराम, ग्राम ग्राम तावली निवासी हाफिज, बुढ़ीना खुर्द निवासी खतना करने वाला नाई मुर्शीद को गिरफ्तार किया गया इसके अलावा एक नाबालिग आरोपी को को पकड़ कर बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में संगीन धाराओं 61(2), 125(b), 118(2), 119(1), 318(4), 351(3), 127(7), 109(1) बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस खुलासे पर एसएसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी और उनकी टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बसंल, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र सिंह सीओ फुगाना रूपाली राय भी मौजूद रहे।