कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ अनीता चौहान टीम के साथ पहुंची और मृतका की पहचान कर परिवार को मामले की जानकारी दी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी 60 वर्षीय मुनेश पत्नी रामभूल को शुक्रवार दोपहर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
टक्कर इतनी भयानक थीं कि मुनेश दूर जाकर झाड़ियों में गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ,.112 पुलिस को सूचना देकर मामले की जानकारी दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतका मुनेश सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।